Skip to content

Bigg Boss 18 के Contestent Vivian Dsena की Life Journey

Vivian Dsena Instagram Profile Screenshot

भारतीय टेलीविजन के प्रसिद्ध अभिनेता Vivian Dsena Salman Khan द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो Bigg Boss 18 में बतौर कंटेस्टेंट फैंस का दिल जीत रहे हैं। Vivian Dsena अपनी प्रतिभा और आकर्षक पर्सनालिटी से अपने फैंस को बेहद पसंद आते हैं।

Vivian Dsena का Personal Life

टीवी के इस मशहूर अभिनेता का जन्म 28 जून 1988 में मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुआ था। यह ईसाई धर्म को मानने वाले थे।एक इंटरव्यू में विवियन डिसेना ने अपने माता-पिता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उनकी मां एक एथलीट है और उनके पिता एक फुटबॉलर है। बचपन से ही विवियन डिसेना को फुटबॉल खेलना बहुत पसंद था और लियोनल मेसी उनके फेवरेट फुटबॉलर है।

Vivian Dsena का Career

भारतीय टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत विवियन डिसेना ने 2008 में बने धारावाहिक, कसम से में विक्की जय वालिया की भूमिका निभाकर की थी हालांकि इससे उन्हें प्रसिद्धि हासिल नहीं हुई थी।

2010 में उन्होंने, अग्नि परीक्षा–जीवन की गंगा में शिवम की भूमिका निभाई।

2010 में ही उन्होंने, प्यार की ये एक कहानी में अभय राय चंद की भूमिका निभाई थी यह शो अपने समय के प्रसिद्ध शोज में से एक है और दर्शक इसे बहुत पसंद करते थे और इस शो से विवियन डिसेना के प्रशंसक बढ़ गए थे।

मधुबाला एक इश्क एक जुनून यह नंबर वन शोज में से एक है जिसे दर्शक बहुत पसंद करते थे इसमें विवियन डिसेना की भूमिका को काफी सराहा गया था।

Vivian Dsena के TV Shows

इसके अलावा विवियन डिसेना कई रियलिटी शोज में भी पार्टिसिपेट कर चुके हैं जिनमें झलक दिखलाजा सीजन 18 में उन्होंने बतौर कंटेस्टेंट पार्टिसिपेट किया था और 10वां स्थान प्राप्त किया था।

कलर्स टीवी पर 2016 में आए रियलिटी शो फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में उन्होंने बतौर कंटेस्टेंट पांचवा स्थान प्राप्त किया।

शक्ति अस्तित्व के एहसास की, इस धारावाहिक में दर्शक ने हरमन सिंह के रूप में उनकी भूमिका को काफी सराहा और 2021 में आए शो, सिर्फ तुम में उन्होंने रणबीर ओबराय की भूमिका निभाई 2023 में उडारियां धारावाहिक में डॉक्टर सरताज सिंह रंधावा की भूमिका निभाई।

Vivian Desena Screenshot for Instagram
Vivian Desena Screenshot for Instagram

Vivian Dsena को मिले Awards

Vivian Dsena अपनी मेहनत, लगन और प्रमुख भूमिका के लिए कई अवार्ड भी जीते हैं जिनमें इंडियन टेली अवार्ड आईटीए अवार्ड और स्वर्ण अवार्ड भी शामिल है।

Vivian Dsena Wife

बात करें अगर विवियन डिसेना की पर्सनल लाइफ की तो वह अपनी निजी जीवन को निजी रखना पसंद करते हैं और सोशल लाइफ से दूर रखते हैं किंतु 2013 में इन्होंने वाहबिज दोराबजी से विवाह किया था और 2016 में यह अलग हो गए थे।

इसके बाद विवियन डिसेना ने अपनी दूसरी शादी के बारे में बताया जो कि उन्होंने 2022 में मिस्त्र की पत्रकार नूरन अली से की उन्होंने यह भी बताया कि उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम लायन विवियन डिसेना है।

Vivian Dsena Religion

2019 में विवियन डिसेना ने धर्म परिवर्तन कर लिया वह अब एक प्रैक्टिसिंग मुस्लिम है जो पांच वक्त नमाज पढ़ते हैं उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि यह उनका निजी फैसला था और ऐसा करके उन्हें बहुत सुकून मिलता है। इससे पहले वह ईसाई धर्म को मानने वाले थे।

Follow

Join WhatsApp Channel