Nia Sharma Biography: Bigg Boss season 18 की कंटेस्टेंट Nia Sharma काफ़ी सुर्खियों में है। निया शर्मा एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन टेलीविजन से की थी।
Table of Contents
Nia Sharma Personal Life
निया शर्मा ने कई धारावाहिक में काम किया है और भारत की जनता के दिल में अपनी जगह बनाई है इसके अलावा उन्होंने कई रियलिटी शो में भी अपने टैलेंट से लोगो का दिल जीता है। Television से लेकर सोशल मीडिया पर भी इनके फॉलोअर्स और फैंस इन्हें काफी प्यार देते हैं।
Name | Nia Sharma |
Professional | Actress |
Real Name | Neha Sharma |
Nia Sharma Mother’s Name | Usha Sharma |
Nia Sharma Birth date | 17 September 1990 |
Nia Sharma Birth Palace | Delhi, India |
Nia Sharma Age(2024) | 34 Years old ago |
Nia Sharma Height in feet | 5′ 4″ |
Nia Sharma School | St. Xavier School in Delhi. |
Nia Sharma College | Jagan Institute of Management Studies (JIMS), Rohini, Delhi |
Nia Sharma Educational Qualification | Graduation in Mass Communication |
Nia Sharma Married Status | un-married |
Debut | Tv Serial Kaali – Ek Agnipariksha (2010-2011) |
Nia Sharma Birth date and Place
Nia Sharma का जन्म 17 सितंबर 1990 में दिल्ली में हुआ था। 2024 के हिसाब से Nia sharma 34 साल की हो गई है। निया शर्मा का वास्तविक नाम Neha Sharma है। पेशे से एक अभिनेत्री निया शर्मा ने अपनी प्रारंभिक जीवन में कई मुसीबतों का सामना किया है।
Nia Sharma Education
दिल्ली में जन्मी ये भारतीय अभिनेत्री अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जेवियर स्कूल दिल्ली से प्राप्त की। जब यह दसवीं कक्षा में थी तब उनके पिता का निधन हो गया था इनकी माता ऊषा शर्मा ने इन्हें और इनके भाई विनय शर्मा का पालन पोषण किया। अपनी स्नातक की पढ़ाई इन्होंने मास कम्युनिकेशन में प्राप्त की। ब्राह्मण हिंदू धर्म में जन्मी निया शर्मा शाकाहारी भोजन ग्रहण करना पसंद करती हैं।
Nia Sharma Hobbies
इन्हें गाड़ी चलाना सेल्फी लेना खुद से बात करना आईने में देखना खाना पकाना स्केटिंग और वाक्यांशों का संग्रह करना काफी पसंद है। रिश्ते की बात करें तो अभी यह अविवाहित है।

Nia Sharma Career
काली–एक अग्नि परीक्षा, धारावाहिक से अपनी टेलीविजन करियर की शुरुआत करने वाली निया शर्मा ने कम समय में भारतीय टेलीविजन में अपनी जगह बना ली और दर्शकों में लोकप्रिय हो गई।
इसके बाद निया शर्मा ने कई टीवी सीरियल में काम किया।
Nia Sharma Tv Serials
निया शर्मा, एक हजारों में मेरी बहना है,स्टार प्लस के शो में मानवी का किरदार निभाया था। इस किरदार को लोगों ने खूब सराहा था इसके लिए उन्हें अवार्ड से सम्मानित भी किया गया।
इसके बाद यह है जमाई राजा में रोशनी पटेल के किरदार में दिखी। कलर्स टीवी के शो इश्क में मर जावा में आरोही कश्यप के रूप में और बाद में वह एकता कपूर के धारावाहिक नागिन 4 में बृंदा पार्लाइन की बेमिसाल भूमिका निभाई थी।
Nia Sharma Reality Show
खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 में भी इन्होंने दमदार खिलाड़ी के रूप में भाग लिया।
इन्होंने कहीं डांस रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया है और हाल ही में लाफ्टर शेफ में नजर आई।
आगे चलकर यह वेब सीरीज में भी काम करने लगी और मुदंडा और जमाई राजा २.० में दिखी।
निया शर्मा फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में स्पेशल अपीयरेंस में दिखी थी।
Nia Sharma Achievement
निया शर्मा को यूके की ईस्टर्न आई न्यूज़पेपर में 50 सबसे सेक्सी एशियाई महिलाओं की सूची में 2016 में तीसरा और 2017 में दूसरा स्थान दिया गया।
टाइम्स ने उन्हें वर्ष 2018 में 10 लोकप्रिय अभिनेत्री में छठे स्थान से सम्मानित किया। और बता दे की 2020 में निया शर्मा को टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल महिलाओं में दूसरे स्थान दिया गया।
Nia Sharma Music Videos
Nia Sharma कई पापुलर म्यूजिक में भी काम कर चुकी है। यह टोनी कक्कड़ की music album वादा में काम कर चुकी है।इसके अलावा दो घूट, गरबे की रात, अखियां दा घर, तुम बेवफा हो, होर,पीला, हैरान, पैसा पैसाऔर आत्मा जैसे कई एल्बम वीडियो में काम किया है।
Nia Sharma Awards
निया शर्मा को उनके करियर को बनाने में किए गए संघर्षो और मेहनत के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया। इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री,भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार इंडियन टैली अवार्ड जमाई राजा में की भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ ऑन स्क्रीन जोड़ी से भी सम्मानित किया गया। Zee gold awards की तरफ से जमाई राजा के लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अवार्ड मिला।
ये भी पढ़ें : Bigg Boss 18 Latest Updates: Contestant List, Start Date And More About.
ये भी पढ़ें : Jannat Zubair Age, Height, Family, Boyfriend, Net Worth And More Wiki/ Biography 2024