Skip to content

History of Election: India में Election की शुरुआत कब से हुई ? पूरी जानकारी

History of Election

History of Election: स्वतंत्र भारत में प्रथम बार निर्वाचन 25 अक्टूबर 1951 से शुरू हुआ जो 21 फरवरी 1952 तक चला। चुनाव की प्रक्रिया 26 नवंबर 1949 को अपनाए गए संविधान के प्रावधानों के तहत चलाई गई थी।

यह निर्वाचन भारत की संसद के निचले सदन में हुआ था इसमें लोकसभा के 489 सदस्यों को चुना गया था। यह प्रक्रिया अपने आप में बहुत बड़ी थी इसमें विश्व की छटी जनसंख्या ने अपना मतदान दिया था जिस कारण यह उस समय विश्व में आयोजित किया जाने वाला सबसे बड़ा चुनाव बना।

पहली बार Election में कितने लोग शामिल हुए ?

भारत की प्रथम चुनाव में जम्मू और कश्मीर को छोड़कर देशभर से लगभग 17.32 करोड़ मतदाता पंजीकृत किए गए थे जिनमें महिलाओं का आंकड़ा 45% था। इस चुनाव पर्व में 21 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 176 मिलियन मतदाता थे।

जिनमें लगभग 82% मतदाता अशिक्षित थे। वर्ष 1989 में संविधान अधिनियम के 61 में संशोधन के तहत मतदाताओं की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई थी।

Election Commission की स्थापना

स्वतंत्र भारत में भारतीय निर्वाचन आयोग की स्थापना जनवरी 1950 में की गई थी। भारतीय निर्वाचन आयोग के प्रथम मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुकुमार सेन बने।
संसद द्वारा 1950 और 51 के चरण प्रतिनिधित्व अधिनियम पारित किए गए और मतदाता योग्यता चुनाव तंत्र और अन्य चुनावी प्रक्रियाओं के लिए आधार तैयार किया।

वर्ष 1951 में भारत की कम साक्षरता दर 18.33 प्रतिशत थी। चुनाव आयोग द्वारा अशिक्षित मतदाताओं के लिए रंगीन मत पेटियों और एक रुपए के आकार की मत पत्रों का प्रयोग किया गया। किंतु इस प्रक्रिया को अस्वीकार कर दिया गया।

इसकी जगह पर उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग मत पेटियों का प्रयोग किया गया जिस पर उम्मीदवार की चुनाव चिन्ह अंकित किए गए थे। चुनाव के लिए प्रयोग किए जाने वाले मत पत्रों का रंग गुलाबी था जिन पर भारत चुनाव निर्वाचन आयोग और एक क्रम संख्या के साथ राज्य को दर्शाने वाले दो अक्षर अंकित किए गए थे।

पहली बार Election में कितने पार्टी शामिल थी ?

प्रथम चुनाव में कुल 53 राजनीतिक दल शामिल थे जिनमें से 14 दल राष्ट्रीय थे जो की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, सोशलिस्ट पार्टी, किसान मजदूर प्रजा पार्टी, और अखिलभारतीय हिंदू महासभा आदि थे।

लोकसभा में कुल 489 सीटों के लिए 1,949 उम्मीदवार थे। प्रथम चुनाव में मतदाताओं की सूचियां को टाइप करने और मिलान करने के लिए कुल 16500 क्लर्क की नियुक्ति हुई थी और रोल को छापने के लिए 3 लाख 80 हजार रिम कागज का प्रयोग किया गया था।

कल चुनाव बूथ की संख्या 196084 थी जिसमें से 27527 बूथ महिलाओं के लिए बनाए गए थे। भारत के अधिकांश राज्यों में मतदान वर्ष 1952 में आयोजित किया गया था किंतु हिमाचल प्रदेश में कठोर और चुनौती पूर्ण जलवायु के कारण 1951 में मतदान हुआ।

इस प्रकार प्रथम चुनाव हिमाचल प्रदेश के चीनी तहसील में डाले गए थे। जम्मू कश्मीर को छोड़कर भारत के शेष सभी राज्यों में चुनाव आयोजित किए गए थे।

पहली बार election हुआ था, तो कैसी पार्टी जीती थी ?

चुनाव परिणाम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जीत हासिल की। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कुल 489 सीटों में से 364 सीटों पर जीत हासिल की वही सोशलिस्ट पार्टी को 12 सीट पर विजय प्राप्त हुई। चुनाव के परिणाम स्वरूप जवाहरलाल नेहरू को देश का पहला लोकतांत्रिक रूप से प्रधानमंत्री चुन लिया गया।

पहले लोकसभा बैठक में 670 बैठकें हुई। लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर थे। लोकसभा का कार्यकाल 17 अप्रैल 1952 से 4 अप्रैल 1957 तक कार्यरत रहा।

Follow

Join WhatsApp Channel