Skip to content

World Bollywood Day: Bollywood Cinema का इतिहास।

World Bollywood Day

World Bollywood Day: विश्व सिनेमा जगत में भारतीय सिनेमा ने भी अपना नाम खूब रोशन किया है जी हां भारतीय सिनेमा जिसमें Bollywood एक अहम और महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है आज Bollywood Day के अवसर पर हम जानेंगे बॉलीवुड के बारे में कुछ रोचक जानकारियां और रोचक तथ्य

प्रायः लोग बॉलीवुड को एक संपूर्ण भारतीय सिनेमा के रूप में जानते हैं किंतु ऐसा नहीं है बॉलीवुड एक पश्चिमी भारतीय सिनेमा है इसके अलावा भारत में तमिल, तेलुगू, बेंगाली, दक्षिणी भारतीय सिनेमा भी विशेष रूप से शामिल है जो फिल्मों द्वारा लोगों को प्रेरित करते हैं।

आईए जानते हैं बॉलीवुड नाम की उत्पत्ति कहां से हुई बॉलीवुड शब्द बॉली + वुड से मिलकर बना है। बॉली शब्द बंबई से लिया गया है और हॉलीवुड से वुड शब्द का प्रयोग कर बॉलीवुड नाम की उत्पत्ति की गई।

मुंबई में स्थित यह फिल्म उद्योग कई दशकों से भारत और विश्व को अपनी फिल्मों से मनोरंजक कर रहा है।
बॉलीवुड फिल्मों में प्रायः हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी भाषाओं का मिला जुला प्रयोग किया जाता है।

Bollywood की सबसे पहली Film

भारतीय सिनेमा की फिल्म राजा हरिश्चंद्र दादा साहब फाल्के द्वारा रिलीज़ की गई पहली फिल्म है जो 1913 में रिलीज हुई थी और इसे पहली फीचर लेंथ फिल्म भी माना जाता है। भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहब फाल्के जी है।

बॉलीवुड सदा ही अपनी फिल्मों के माध्यम से भारत की आर्थिक राजनीतिक एवं सामाजिक दशाओं को दर्शाने का एक मूल साधन बना हुआ है जो दर्शकों को प्रभावित करता है। भारतीय स्वतंत्रता दिवस के बाद रिलीज हुई फिल्म मदर इंडिया, क्रांति, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों आदि ऐसी कई फिल्म है जो भारत की राजनीतिक दशाओं को बतलाती है इसके अलावा सामाजिक मूवी में हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं, वीर जारा, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहोब्बतें आदि कई हिट फिल्में भारतीय सिनेमा ने दी है।

Bollywood की ये फिल्में विदेशों में भी पसंद किए जाते हैं।

बॉलीवुड की फिल्म पठान, गदर 2, जवान, दंगल, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, और किंग खान की फिल्म माई नेम इज खान आदि फिल्मों ने अपनी वैश्विक पहुंच बनाई है और भारत के साथ-साथ विश्व के कई देश जैसे अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम आदि शहरों में भी लोकप्रिय हुई है इस उपलब्धि ने भारतीय सिनेमा को और गोरवान्वित कर दिया।

Bollywood के Megastars

बॉलीवुड के फिल्मी सितारे अपना पूर्ण योगदान देते हुए भारतीय सिनेमा को रौशन करते है जिनमें राजेश खन्ना, दिलीप कुमार, मीना कुमारी, मधुबाला, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय, रानी मुखर्जी, काजोल, अजय देवगन, अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, आदि नायक नायिका शामिल है। जिन्होंने कई हिट फिल्में देकर बॉलीवुड की और दर्शकों को आकर्षित किया है और उसकी विशेषता को बुलंदियों तक पहुंचाया है।

हाल के दिनों में बॉलीवुड में टेक्नोलॉजी क्रांति देखने को मिली है जिसमें बॉलीवुड ने अपने फिल्म निर्माता को एक नया लेवल दिया है और फिल्म को तकनीकी का प्रयोग कर एक नई बुलंदियों पर पहुंचाया है ब्रह्मास्त्र, रोबोट, 2.0, पठान आधुनिक भारतीय सिनेमा की फिल्में है जो औद्योगिक की क्रांति का एक अच्छा उदाहरण पेश करती है।

आज बॉलीवुड डे के अवसर पर बॉलीवुड प्रेमी कई तरह के प्रोग्राम का आयोजन करते हैं कुछ अपने कॉलेज में विद्यालयों में बॉलीवुड थीम पार्टी रखते हैं जिसमें सभी अपनी फेवरेट बॉलीवुड कलाकार का रूप धारण करते हैं।
बॉलीवुड के गानों का एवं नाटकों का प्रयोग कर वह अपना बॉलीवुड के प्रति खुशी और प्रेम को ज़ाहिर करते हैं।

Follow

Join WhatsApp Channel