World Day for international Justice : एक परिचय न्याय,उत्तरदायित्व और मानव अधिकारों को सुचारू रूप से चलाने और इसकी सार्वभौमिक भावना को उत्सव के रूप में मनाने के लिए प्रतिवर्ष 17 जुलाई को विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाता है।
Table of Contents
यह दिवस रोम संविधि को अपनाने और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की स्थापना के प्रति अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सम्मान का प्रतीक है।world भर में युद्ध अपराध, नरसंहार और मानवता के विरुद्ध हो रहे अपराध आदि पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए मनाया जाता है।
यह दिवस हमें यह बताता है कि कोई भी व्यक्ति चाहे वह किसी भी शक्ति पद पर हो कानून से ऊपर नहीं है।
History of the Treaty of Rome and the establishment of the ICC
World day of international Justice प्रथम बार 17 जुलाई को 1998 में रोम संविधि को अपनाने के उपलक्ष्य में मनाया गया था।इसलिए प्रतिवर्ष 17 जुलाई को इसे मनाया जाता है।और इसके परिणाम स्वरूप अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की स्थापना हुई।
रोम इटली में 120 देशों द्वारा हस्ताक्षरित रोम संविधि ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे गंभीर अपराध जैसे नरसंहार, मानवता के विरुद्ध अपराध, युद्ध अपराध और आक्रामकता के अपराध आदि पर व्यक्तियों के लिए कानून लागू करने हेतु अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC)की स्थापना की।
Functions of the International Criminal Court (ICC)
1 जुलाई 2002 को अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने अपना कार्य करना शुरू किया। विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस, 2010 में हुए युगांडा के कंपाला में रोम संविधि की समीक्षा सम्मेलन के दौरान 17 जुलाई को इस दिवस को घोषित किया गया।इसका उद्देश्य पीड़ितों पर हो रहे अत्याचारों और उनको अधिकार दिलाने और न्याय प्रणाली की आवश्यकता को उजागर करना भी है।
Purpose and Social Importance of Judgement Day
17 जुलाई world Day for international Justice का ये दिन उन सभी लोगों को एकजुट करता है जो न्याय प्रेमी है और न्याय का समर्थन करना चाहते हैं और पीड़ितों के अधिकारों को बढ़ावा देना चाहते हैं तथा विश्व में शांति सुरक्षा और कल्याण के लिए जो खतरा पैदा कर रहा है उन अपराधों को रोकने में मदद करना चाहते हैं।
World day for international Justice आईसीसी के कार्यों के बारे में विश्व में जागरूकता को बढ़ावा देता है तथा राजनीतिक जटिलताओं के बावजूद राष्ट्र से अंतरराष्ट्रीय न्यायालय तंत्र को बनाए रखने का अनुरोध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
World Day for international Justice को हम इसलिए मानाते हैं कि अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वाले अपराधों पर रोक लगाया जा सके।वैश्विक स्तर पर बनी स्थाई अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की भूमिका का समर्थन करें।
न्याय प्रणालियों को मजबूत बनाने में सहयोग करें। वैश्विक सहयोग को प्रोत्साहित करें।विश्व भर में पीड़ितों के अधिकारों और कानूनी निवारणों के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करें।
ICC achievements and proceedings statistics
वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के 125 सदस्य देश हैं। आईसीसी द्वारा नरसंहार मानवता के विरुद्ध हो रहे अपराध युद्ध के अपराध तथा आक्रामकता का अपराध आदि के दोषी व्यक्तियों पर मुकदमा चलाया जाता है।
यह न्यायालय तभी हस्तक्षेप करता है जब राष्ट्रीय स्तर के न्यायालय इन अपराधों पर मुकदमा चलाने के लिए असमर्थ होते हैं। बीते वर्षों में आईसीसी के द्वारा 33 मामलों को सुलझाया गया है,61 गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है तथा 11 मामलों में दोषसिद्धि सुनिश्चित की गई है।
अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के द्वारा राष्ट्र की बड़ी-बड़ी हस्तियां दोषी करार होने पर इन्हें जवाबदेही ठहराया जा सकता है।2025 की संभावित थीम: नई चुनौतियाँ और समाधानविश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के लिए, 2025 की थीम अभी तक सुनिश्चित नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि इस वर्ष पर्यावरणीय अपराध, साइबर युद्ध और अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद जैसी चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करने और उसका समाधान निकालने पर जोर दिया जाएगा।
International Day of Justice, Cooperation, and Global Unity
World day for international Justice केवल एक प्रतीकात्मक उत्सव नहीं बल्कि कानून के शासन को सुचारू रूप से चलाने के लिए हम सभी की जिम्मेदारी है। विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस सभी नागरिकों राज्यों और संगठनों को न्याय और शांति की खोज में इकट्ठे होकर इस पर काम करने का अवसर प्रदान करता है।
World Day for international Justice हर पीड़ितों के लिए एक वरदान है की न्याय न केवल आवश्यक है बल्कि सहयोग, साहस और सामूहिक कार्रवाई के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: