NIT की नाकामयाबी के कारण नागपुर शहर में समस्याएं दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। नागरिक इन समस्याओं से काफी ज्यादा तृप्त है और इसी वजह से गुरुवार को विधायक विकास ठाकरे के सहयोग से कांग्रेस ने नागपुर सुधार प्रन्यास के सामने आंदोलन किया।
इस आंदोलन के दौरान NIT के चायरमेन को घेरने का भी प्रयास किया गया। इतना ही नहीं कांग्रेस के नेताओं ने NIT अधिकारियों को 8 दिनों के अंदर अपने कामों को सुधारने और अपने कामों का तरीका बदलने की चेतावनी दी है और ऐसा नहीं करने पर तीव्र आंदोलन होगा यह भी कहा है।
Nagpur शहर में विकास से जुड़े काम करने के लिए डेवलपमेंट डेवलपर के रूप में काम करने वाली नागपुर सुधार प्रन्यास आज तक भ्रष्टाचार से गिरी हुई है। इसी वजह से ऐसी स्थिति बन गई है नागपुर में की नागरिकों का काम दलालों के बिना होना संभव नहीं रहा।
विकास के लिए नागरिकों से लाखों रुपए लिए जाने के बावजूद भी कोई विकास का कार्य नहीं हो रहा। नागपुर में नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने में नागपुर सुधार प्रन्यास आज तक सफल नहीं है।
इसी वजह से आज नागपुर शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे के नेतृत्व में नागपुर सुधार परियोजना के मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विरोध प्रदर्शन के साथ-साथ प्रदर्शन करने वाले लोगों ने NIT के ट्रस्टी को घेरने की कोशिश भी की इस आंदोलन की तीव्रता को नियंत्रित रखने के लिए इलाके में पुलिस बल भी तैनात किया गया और काफी भीड़ एकत्रित हो गई।
विकास ठाकरे द्वारा कांग्रेस ने नागपुर सुधार प्रन्यास की कार्यप्रणाली बदलने के लिए चेतावनी दी है कि यदि कार्यप्रणाली नहीं बदली तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा।
Also Read: Sadar Flyover पर हुआ हादसा एक तेज रफ्तार Car ने Bike को मारी टक्कर, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल,