Skip to content

Nagpur : पांचपॉली फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक हादसा, दो भाई बहन गंभीर रूप से जख्मी

Nagpur : पांचपॉली फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक हादसा, दो भाई बहन गंभीर रूप से जख्मी info Source News

Nagpur के पांच पॉली फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे दुपहिया से जा रहे दो भाई बहन फ्लाईओवर से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। इस हादसे में दोनों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल इमरान अंसारी और उनकी बहन फौजिया अंसारी टेका परिसर के रहने वाले हैं।

विडियो देखे

Nagpur : पांचपॉली फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक हादसा, दो भाई बहन गंभीर रूप से जख्मी

पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया…

बताया जा रहा है कि होली की दोपहर शराब के नशे में कार चालक काफी तेजी से कार लेकर पांच पॉली फ्लाईओवर पर रॉंग साइड से जा रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और कई अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुए अंसारी भाई बहन की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना ज़ोरदार था कि दोनों फ्लाईओवर से नीचे गिर गए।

हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही कार में से शराब की बोतलें भी जब्त की गई है। इस हादसे का वीडियो सी सी टी वि कैमरे में कैद हुआ है, जिसमें फ्लाईओवर से दोनों भाई बहन गिरते हुए नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Nitin Gadkari – कार्यकर्ताओं के योगदान से पार्टी का ग्राफ बढ़ा। Info Source News

ये भी पढ़े : Nagpur News: Mihan की Marketing के लिए एक Committee बनाया जाए। Info Source News