बिहार चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) में अक्टूबर से नवंबर के बीच होने वाला है इन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन से देश में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
Table of Contents
Bihar Vidhansabha Election 2025
इस साल बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी पदार्पण करने वाली है। जन सुराज पार्टी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि चुनाव आयोग द्वारा कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक 243 सदस्यता वाली बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त होने वाला है। इस समय के भीतर संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया जिसमें मतदान, मतगणना और मुख्यमंत्री की घोषणा हो जानी चाहिए।
Bihar Vidhansabha Election 2020 में Nitish Kumar का कार्यकाल
इससे पहले विधानसभा चुनाव अक्टूबर नवंबर 2020 में हुआ था। चुनाव के परिणाम आने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में राज्य सरकार बनाई जिसमें मुख्यमंत्री के पद पर नीतीश कुमार ने शपथ ली। इसके बाद अगस्त 2022 में नीतीश कुमार ने जेडीयू के नेतृत्व में एनडीए से बंधन तोड़ लिया और आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ सरकार बना ली।
बाद में जनवरी 2024 में नीतीश कुमार ने जेडीयू के नेतृत्व में आरजेडी से बंधन तोड़कर एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ सरकार बनाई।
Bihar Vidhansabha Election 2025 में लड़ने वाली पार्टी

बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन- नीतीश कुमार वाली जनता दल, दिलीप कुमार जायसवाल की भारतीय जनता पार्टी, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी, जीतेंद्र राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा।
महागठबंधन में मौजूदा दल- तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल, राजेश कुमार की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, महबूब आलम की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी लिबरेशन), राम नरेश पांडे की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, अजय कुमार की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी।
अन्य दलों में- प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी, सुशील कुमार सिंह की आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, अख्तरुल इमान की ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तिहादुल उल मुस्लिमीन, पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी तथा हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा।
ये भी पढ़ें: Dhurandhar Teaser Review, Cast, Director and Movie Release Date.
ये भी पढ़ें: Mahendra Singh Dhoni का जीवन