Table of Contents
iPhone 16 Pro – Apple की शानदार प्रो लाइन का अंत
साल 2025 के आखिर तक Apple ने अपने प्रोडक्ट लाइनअप में ऐसे बड़े और हैरान कर देने वाले बदलाव किए हैं, जिनकी चर्चा इस वक्त पूरे टेक जगत में हो रही है। Apple ने इस दौरान न सिर्फ कुछ पुराने मॉडल्स को अलविदा कहा, बल्कि कई ऐसे Iconic डिवाइसेज़ भी हमेशा के लिए बंद कर दिए, जिनके चाहने वाले आज भी लाखों में हैं।
यह फैसला इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि इनमें से कुछ डिवाइसेज़ ऐसे थे, जो आज भी लोगों की पहली पसंद बने हुए थे। यूज़र्स इन प्रोडक्ट्स से सिर्फ जुड़े नहीं थे, बल्कि इन्हें लेकर एक तरह का इमोशनल कनेक्शन भी था।
इस लेख में हम तफसील से बात करेंगे कि 2025 में Apple ने किन 6 बड़े और अहम डिवाइसेज़ को बंद किया, और इसका असर आम यूज़र्स पर किस तरह पड़ने वाला है।
iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max – सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर
सबसे पहले बात करते हैं उस खबर की, जिसने सबसे ज़्यादा सुर्खियाँ बटोरीं।
एपल ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है।
ये दोनों मॉडल iPhone 16 सीरीज़ के सबसे दमदार और प्रोफेशनल यूज़र्स के लिए बनाए गए फोन थे, जिन्हें साल 2024 में लॉन्च किया गया था। शानदार कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन की वजह से ये फोन बहुत कम वक्त में ही लोगों के दिलों में जगह बना चुके थे।
लेकिन जैसे ही एपल ने अपनी नई iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max सीरीज़ को लॉन्च किया, वैसे ही iPhone 16 Pro और 16 Pro Max को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और स्टोर्स से पूरी तरह हटा दिया गया।
आखिर हुआ क्या? सीधी और साफ़ बात करें तो अब iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max एपल के किसी भी ऑफिशियल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इनकी जगह पूरी तरह से iPhone 17 Pro सीरीज़ ने ले ली है।
क्या यह फैसला यूज़र्स के लिए निराशाजनक है?
जी हाँ, कई यूज़र्स के लिए यह खबर मायूस करने वाली है। खास तौर पर उन लोगों के लिए, जो प्रोफेशनल फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग, या हैवी परफॉर्मेंस वाले काम के लिए iPhone 16 Pro पर भरोसा करते थे।
हालाँकि अगर एपल के पुराने ट्रेंड को देखा जाए, तो यह फैसला ज़्यादा हैरानी वाला नहीं है। Apple की यह पुरानी रिवायत रही है कि जैसे ही नई Pro सीरीज़ आती है, कंपनी पिछले साल के Pro मॉडल को धीरे-धीरे बंद कर देती है, ताकि यूज़र्स को नए मॉडल की तरफ शिफ्ट किया जा सके।
Apple Watch Ultra 2 को भी मिला अलविदा
साल 2025 में एपल ने अपनी वॉच सीरीज़ में भी बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने अपनी सबसे प्रीमियम और एडवेंचर-लवर्स के लिए बनी स्मार्टवॉच एपल Watch Ultra 2 को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है।
Watch Ultra 2 उन यूज़र्स के बीच काफी लोकप्रिय थी, जो ट्रेकिंग, डाइविंग, आउटडोर स्पोर्ट्स और एक्सट्रीम एडवेंचर का शौक रखते हैं। इसका मज़बूत डिज़ाइन, बड़ा डिस्प्ले और दमदार बैटरी इसे बाकी Apple Watches से अलग बनाता था।
अब इसकी जगह क्या आया?
जैसे ही एपल ने अपनी नई और ज़्यादा एडवांस्ड Watch Ultra 3 को पेश किया, वैसे ही Watch Ultra 2 को धीरे-धीरे रिप्लेस कर दिया गया। अब यह मॉडल एपल की ऑफिशियल वेबसाइट या स्टोर्स पर उपलब्ध नहीं है।

आखिर क्यों बंद की गई Watch Ultra 2?
असल में, Watch Ultra 2 को पिछले कुछ सालों में सिर्फ़ हल्का-सा ग्राफ़िक्स अपडेट और कुछ नए रंग (कलर ऑप्शंस) ही मिले थे। टेक्नोलॉजी और फीचर्स के मामले में इसमें कोई बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला।
वहीं दूसरी तरफ, साल 2025 में एपल ने Watch Ultra 3 के रूप में एक बड़ी छलांग लगाई। इस नई घड़ी में ज़्यादा एडवांस सेंसर बेहतर परफॉर्मेंस और नए स्मार्ट फीचर्स जोड़े गए, जिससे साफ हो गया कि अब कंपनी का फोकस नए मॉडल पर है। यूज़र्स के लिए इसका क्या मतलब है?
इसका सीधा-सा मतलब यही है कि Watch Ultra 2 को ऑफिशियली रिटायर कर दिया गया है, ताकि लोग नई टेक्नोलॉजी की तरफ आगे बढ़ें। हालाँकि जिन लोगों के पास पहले से यह वॉच है, उनके लिए फिलहाल घबराने की कोई बात नहीं है — Apple आमतौर पर अपने पुराने प्रोडक्ट्स को भी काफी समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट देता है।
AirPods Pro 2 – नए AirPods Pro 3 का आगमन
AirPods Pro 2 को भी 2025 में किया गया बंद
साल 2025 में Apple ने अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स की लाइन-अप में भी बड़ा बदलाव किया। कंपनी ने अपने बेहद लोकप्रिय ट्रू वायरलेस ईयरबड्स AirPods Pro 2 को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है।
AirPods Pro 2 लंबे समय से उन यूज़र्स की पहली पसंद बने हुए थे, जो बेहतरीन साउंड क्वालिटी दमदार Noise Cancellation और आरामदायक फिट की तलाश में रहते थे। यही वजह है कि यह मॉडल दुनिया भर में लाखों लोगों के कानों तक पहुंच चुका था।
अब इसकी जगह क्या आया?
Apple ने AirPods Pro 2 की जगह नए और ज़्यादा एडवांस AirPods Pro 3 को लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल में कंपनी ने कई अहम सुधार किए हैं, जैसे पहले से कहीं बेहतर बैटरी लाइफ ज़्यादा असरदार ANC (Active Noise Cancellation) और थोड़ा बदला हुआ, ज़्यादा मॉडर्न डिज़ाइन इन बदलावों की वजह से यूज़र्स को पहले से कहीं ज़्यादा शानदार और स्मूद ऑडियो एक्सपीरियंस मिलने वाला है।
आखिर AirPods Pro 2 को क्यों हटाया गया?
सीधी-सी बात यह है कि टेक्नोलॉजी हर दिन आगे बढ़ रही है और Apple नहीं चाहती कि उसके यूज़र्स पुराने फीचर्स पर अटके रहें। कंपनी का मानना है कि हर नए जेनरेशन के साथ बेहतर परफॉर्मेंस ज़्यादा कम्फर्ट और नया अनुभव मिलना चाहिए। इसी सोच के तहत Apple ने पुराने मॉडल को धीरे-धीरे ऑफिशियली हटाकर, उसकी जगह एक नया और बेहतर प्रोडक्ट पेश किया है।
पुराने यूज़र्स के लिए क्या मायने?
जिन लोगों के पास पहले से AirPods Pro 2 हैं, उनके लिए फ़िलहाल चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। Apple आम तौर पर अपने पुराने ऑडियो प्रोडक्ट्स को भी काफी समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट और सपोर्ट देता रहता है।
Mac Studio (M2 Max / M2 Ultra) – प्रो Mac लाइनअप में बदलाव
Mac Studio के पुराने वेरिएंट्स को भी 2025 में किया गया बंद Mac Studio हमेशा से एक पावरफुल और प्रोफेशनल कंप्यूटिंग मशीन रही है। इसे खास तौर पर क्रिएटिव प्रोफेशनल्स, यूट्यूबर्स, वीडियो एडिटर्स, ग्राफिक डिज़ाइनर्स और हाई-एंड काम करने वाले यूज़र्स ने काफी पसंद किया है। छोटा-सा बॉक्स, लेकिन उसके अंदर छुपी जबरदस्त ताक़त यही Mac Studio की सबसे बड़ी पहचान रही है।
2025 में क्या बदला?
साल 2025 में Apple ने Mac Studio के M2 Max और M2 Ultra वेरिएंट्स को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया। अब ये मॉडल Apple की ऑफिशियल वेबसाइट या स्टोर्स पर उपलब्ध नहीं हैं।
इनकी जगह कंपनी ने नए M4 Max चिप और Mac Studio के अपडेटेड वर्ज़न को पेश कर दिया है, जो पहले से कहीं ज़्यादा तेज़, ताक़तवर और स्मार्ट बताए जा रहे हैं।
आखिर पुराने वेरिएंट्स क्यों हटाए गए?
दरअसल Apple के Mac लाइनअप में लगातार बदलाव और अपग्रेड होते रहते हैं। कंपनी की कोशिश रहती है कि हर नए Mac में ज़्यादा पावर बेहतर परफॉर्मेंस और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी दी जाए।
इसी सोच के तहत Apple ने पुराने M2 Max और M2 Ultra चिप्स को धीरे-धीरे हटाकर, उनकी जगह नए और ज़्यादा पावरफुल M4 Max जैसे प्रोसेसर लाए हैं, ताकि प्रोफेशनल यूज़र्स को पहले से कहीं ज़्यादा स्मूद और फास्ट एक्सपीरियंस मिल सके।
पुराने Mac Studio यूज़र्स के लिए क्या मतलब?
जिन लोगों के पास पहले से M2 Max या M2 Ultra वाला Mac Studio है, उन्हें फिलहाल परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं है। Apple आम तौर पर अपने पुराने Macs को भी लंबे समय तक macOS अपडेट और सिक्योरिटी सपोर्ट देता रहता है।
2025 में Apple के कुछ पुराने iPad मॉडल्स को भी मिला अलविदा
साल 2025 में Apple ने अपने iPad लाइनअप में भी अच्छी-खासी सफ़ाई की है। कंपनी ने iPad 10 (10वीं जनरेशन) और कुछ पुराने M2 और M3 चिप वाले iPad Air और iPad Pro मॉडल्स को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है। ये iPads लंबे समय तक स्टूडेंट्स, ऑफिस यूज़र्स और कंटेंट क्रिएटर्स की पसंद बने रहे, लेकिन अब Apple ने इन्हें पीछे छोड़ दिया है।
आखिर iPad लाइनअप में क्या बदल रहा है?
Apple अब अपने नए iPads में ज़्यादा पावरफुल प्रोसेसर बेहतर और ब्राइट डिस्प्ले पहले से कहीं स्मूद multitasking और Apple Pencil का बेहतर सपोर्ट दे रहा है। साफ़ तौर पर कहा जाए तो कंपनी ने अपने iPad लाइनअप को ज़्यादा परफॉर्मेंस-फोकस्ड और प्रोफेशनल-फ्रेंडली बना दिया है, ताकि iPad सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि काम का भी मज़बूत टूल बन सके।
Apple Watch Series 10 और Watch SE 2 भी हुए बंद
Watch Ultra 2 के अलावा, Apple ने अपनी वॉच सीरीज़ में भी कुछ पुराने मॉडल्स को अलविदा कहा है। साल 2025 में Apple Watch Series 10 और Watch SE 2 को भी बंद कर दिया गया है।
इसके पीछे वजह क्या है?
असल वजह यह है कि Apple ने इनकी जगह Apple Watch Series 11 और Watch SE 3 को लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल्स में बेहतर और ज़्यादा सटीक बायो-सेंसर्स नया और ज़्यादा मॉडर्न डिज़ाइन और पहले से बेहतर बैटरी बैकअप दिया गया है। इसी वजह से Apple ने पुराने मॉडल्स को धीरे-धीरे ऑफिशियली हटाने का फैसला लिया।
Apple का बड़ा “सफ़ाई अभियान” – 2025 की सबसे बड़ी टेक स्टोरी
2025 के खत्म होते-होते Apple ने लगभग 25 के करीब डिवाइसेज़ को या तो बंद कर दिया है या उनका सपोर्ट खत्म कर दिया है। इनमें से ये 6 बड़े और अहम गैजेट्स हटाए जाना साफ़ इशारा करता है कि Apple अब पूरी तरह भविष्य-उन्मुख टेक्नोलॉजी और नए स्टैंडर्ड्स की तरफ तेज़ी से बढ़ रहा है।
Apple की नई दिशा: क्या-क्या बदला?
Apple अब धीरे-धीरे अपने डिवाइसेज़ को पुराने डिज़ाइन और पुराने फीचर्स से दूर ले जा रहा है। मुख्य बदलाव कुछ ऐसे हैं: Home Button और Touch ID को अलविदा Lightning पोर्ट की जगह USB-C को पूरी तरह अपनाया जाना नई लाइनअप में ज़ोर Face ID, बेहतर चिप्स, OLED डिस्प्ले और बड़ी स्क्रीन पर|
यूज़र्स के लिए इसका क्या मतलब है?
आम यूज़र के लिहाज़ से देखें तो इसके दो पहलू हैं:
फायदे:
नई टेक्नोलॉजी और लेटेस्ट फीचर्स का सपोर्ट
ज़्यादा तेज़, स्मार्ट और पावरफुल डिवाइसेज़
नुकसान:
पुराने डिवाइसेज़ का सपोर्ट धीरे-धीरे खत्म होगा
रिपेयर और सर्विस भविष्य में आसानी से न मिल पाए
हालांकि अच्छी बात यह है कि पुरानी डिवाइसेज़ पर बढ़िया डिस्काउंट मिलने के चांस रहते हैं|
यह भी पढ़ें –
67 Flights Cancel: क्यों बिगड़ा IndiGo का सिस्टम? मौसम से लेकर DGCA नियम तक पूरी जानकारी





