Skip to content

कौन है Neeraj Chopra की wife Himani mor ?

Screenshot From Instagram Neeraj chopra's Profile

भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी Neeraj Chopra, देश के सबसे कुशल खिलाड़ियों में गिना जाता है। नीरज चोपड़ा ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट से अपने प्रशंसकों को हैरान कर दिया दरअसल, वे शांतिपूर्ण ढंग से विवाह के बंधन में बंध गए हैं।

Neeraj Chopra की wife Himani Mor

नीरज चोपड़ा ने 25 वर्षीय हिमानी मोर के साथ विवाह किया है। जिस प्रकार नीरज चोपड़ा एक एथलीट खिलाड़ी है उसी प्रकार उनकी पत्नी भी चैंपियन खिलाड़ी है। हिमानी मोर एक अद्भुत टेनिस खिलाड़ी है जो सोनीपत, हरियाणा से संबंध रखती है।

Himani Mor की personal Life

सोनीपत हरियाणा में जन्मी Himani Mor एक अद्भुत प्रतिभा की धनी है जो शिक्षा और एथलीट दोनों ही भूमि में अपनी मजबूत पकड़ रखती है।

Himani Mor का Education

हिमानी मोर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से राजनीतिक विज्ञान और शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। अपनी कॉलेज के दिनों में हिमानी मोर, ताइवान में हो रहे 2017 विश्वविद्यालय खेल में दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि बनी।

Himani Mor का Career

इसके बाद इन्होंने अपना खेल प्रबंधन में ध्यान केंद्रित किया और अमेरिका में अपनी पढ़ाई आगे जारी रखी। स्पोर्ट्स में दिलचस्पी होने के कारण इन्होंने अपना कैरियर इस फील्ड में चुना। हिमानी ने साउथ ईस्टर्न लुइसियाना यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की।

इसके बाद हिमानी ने न्यू हैव शेयर के फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स और फिटनेस एडमिनिस्ट्रेशन और हुमन रिसोर्स मैनेजमेंट में डबल एम बी ए की डिग्री प्राप्त की। इतना ही नहीं, वर्तमान समय में हिमानी मोर मैसाचुसेट्स के एमहर्स्ट कॉलेज से ग्रेजुएट असिस्टेंट के रूप में काम कर रही है। इसके साथ-साथ मैककॉर्मैक इसेनबर्ग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एम.एससी की पढ़ाई भी पूरी कर रही है। शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने के साथ-साथ हिमानी एक कुशल टेनिस खिलाड़ी भी हैं।

अखिल भारतीय टेनिस संघ 2018 के अनुसार, हिमानी मोर एकल में 42 और युगल में 27 की राष्ट्रीय रैंकिंग प्राप्त कर चुकी है। सौभाग्य से हिमानी मोर ने इसी वर्ष अखिल भारतीय टेनिस संघ,प्रतियोगिता में भाग लिया था और इन रैंकिंग तक पहुंच गई जो खेल में उनकी त्वरित गति को दर्शाती है।

Himani Mor और Neeraj Chopra की शादी

बताया जा रहा है कि नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर ने अपनी शादी गुप्त रूप से 16 जनवरी को शिमला में की थी।
नीरज चोपड़ा के चाचा भीम ने बताया कि, यह दोनों दंपति हनीमून के लिए अमेरिका जा चुके हैं और उनके वापस लौट के बाद ही रिसेप्शन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Neeraj Chopra

भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, देश के सबसे कुशल खिलाड़ियों में गिना जाता है । नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में कई पदक जीत कर अपनी एक शानदार योग्यता का उदाहरण पेश किया है।

ओलंपिक, टोक्यो 2020 में नीरज चोपड़ा ने भाला फेक में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीत कर पहले एशियाई बने और इतिहास रच दिया। इसके बाद वर्ष 2023 में होने वाले विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

Follow

Join WhatsApp Channel