उड़ान मार्ग: विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक (AI171 फ्लाइट) के लिए रवाना हुआ था।
घटना का समय: एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान 13 जून 2025 को दोपहर 1:39 बजे क्रैश हुआ।
कुल यात्री: विमान में 242 लोग (यात्री और क्रू मिलाकर) सवार थे।
मृतकों की संख्या: 241 लोगों की मौत की पुष्टि एयर इंडिया द्वारा की गई है।
एकमात्र जीवित व्यक्ति: सीट 11A पर बैठे विश्वासकुमार रमेश इस दुर्घटना में जीवित बचे और उनका इलाज चल रहा है।
विमान में आग: विमान में 1.25 लाख लीटर ईंधन था, जिससे दुर्घटना के बाद भीषण आग लगी।
विमान ने 'Mayday' कॉल दी: उड़ान भरते ही पायलट ने इमरजेंसी 'Mayday' कॉल दी, लेकिन संपर्क टूट गया।
दुर्घटना स्थल: विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की रिहायशी कॉलोनी पर गिरा, जिससे कई इमारतें जल गईं।
स्थानीय लोग भी घायल: कॉलोनी के कई निवासी भी इस हादसे में घायल हुए हैं।
पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन: विमान में सवार पूर्व गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत की पुष्टि हुई।
राष्ट्रीयताएं: यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे।
शवों की पहचान डीएनए से होगी: शव बुरी तरह जल चुके हैं, इसलिए डीएनए जांच से पहचान की जाएगी।
एनडीआरएफ की तैनाती: 6 एनडीआरएफ टीमें (गांधीनगर और वडोदरा से) बचाव कार्य में लगी हैं।
टाटा ग्रुप की सहायता: टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने हर मृतक के परिवार को ₹1 करोड़ मुआवज़ा देने की घोषणा की।