देश की शान: लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी: भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में नेतृत्व किया।
वडोदरा में जन्मी बहादुर बेटी: गुजरात के वडोदरा में हुआ जन्म, सेना सेवा परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया।
प्रोफेसर से बनी फौजी: बीएससी और एमएससी के बाद पीएचडी कर रही थीं, लेकिन चुना राष्ट्रसेवा का रास्ता।
1999 में सेना में हुईं कमीशंड: शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत सिग्नल कोर में शामिल हुईं।
UN मिशन में निभाई अहम भूमिका: 2006 में कांगो में UN Peacekeeping मिशन का हिस्सा रहीं, महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा में काम किया।
सम्मान और पुरस्कार: ऑपरेशन पराक्रम और बाढ़ राहत में उत्कृष्ट सेवा पर मिला GOC-in-C और Signal Officer Commendation कार्ड।
बिपिन रावत ने भी की सराहना: साउदर्न कमांड के उस समय के प्रमुख ले. जनरल बिपिन रावत ने उनकी नेतृत्व क्षमता को सराहा
Force 18 की पहली महिला कमांडर: 2016 में 18 देशों के संयुक्त सैन्य अभ्यास की भारतीय टुकड़ी की कमांड की।