World Tourism Day: विश्व के बड़े-बड़े उद्योगों में पर्यटन भी एक बड़ा योगदान देता है पर्यटन लोगो को नए-नए लोगों से मिलने उनकी संस्कृति, खानपान, घूमने की जगह, उनसे मिले अनुभव और भी बहुत कुछ देने की क्षमता रखता है। दुनिया भर में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला World Tourism Day 27 सितंबर को मनाया जाता है।
Table of Contents
World Tourism Day कब से मनाना शुरू किया गया था ?
विश्व पर्यटन दिवस मनाने का विचार संयुक्त राष्ट्र पर्यटन महासभा द्वारा 1980 में किया गया था। इसको मनाने का कारण 1970 में संयुक्त राष्ट्र पर्यटन कानून को अपनाने के सम्मान में थी अतः 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाने के लिए एक यादगार तिथि के रूप में चुना गया।
World Tourism Day मानना के फ़ायदे क्या क्या है ?
विश्व पर्यटन दिवस के माध्यम से लोगों में पर्यटन को लेकर और दिलचस्पी बढ़ती है और वह लोग जो नई-नई जगह एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं उन्हें भी कई जानकारियां हासिल होती हैं। पर्यटन द्वारा कई देशों की आर्थिक स्थिति तेजी से बढ़ती रही है। विश्व में ऐसे कई देश है ऐसे कई शहर है जो अपनी संस्कृति, खान-पान, स्मारक और इतिहास के लिए जाना जाता है। अनुभव हमारे जीवन में कई बदलाव लाने की क्षमता रखता है।
पर्यटन ही एक मात्र ऐसा साधन है जिसके द्वारा देश-विदेश का आपसी संबंध बना रहता है जो विश्व शांति में एक महा योगदान देता है।
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यटन महासभा द्वारा एक थीम का चयन किया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस 2024 की थीम “पर्यटन और शांति” चुनी गई है। यह थीम हमें इस बात के लिए जागरूक करती है कि हम सबको मिलकर विश्व शांति पर विचार करना चाहिए और बढ़ रही अशांति और युद्धों को रोकने का प्रयास करना चाहिए। हमें यह सोचना चाहिए कि हम किस तरह देश विदेश से आपसी साझा और संबंधों को सौहार्द और प्रेम से मजबूत कर सके।
प्रतिवर्ष एक नई थीम के साथ-साथ एक नए देश का भी चयन किया जाता है और विश्व पर्यटन दिवस को उस देश में उस देश की संस्कृति और सभ्यता के साथ मनाया जाता है।
विश्व पर्यटन दिवस 2024 का आयोजन जॉर्जिया के त्बिलिसी में किया जाएगा। यह देश अपनी संस्कृति सभ्यता और मेजबानी के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यह देश यूरोप और एशिया के बीच स्थित बेहद खूबसूरत देश है। यहां का खान पान संस्कृति और प्राकृतिक खूबसूरती, प्रकृति प्रेमियों के लिए इसे बेहद खास जगह बनाती है जो उनके ध्यान को आकर्षित करती है।
ये भी पढ़ें: World Pharmacists Day History in Hindi
ये भी पढ़ें: World Bollywood Day: Bollywood Cinema का इतिहास।