Table of Contents
बकरी ईद पर नागपुर पुलिस और NMC की अनोखी पहल, मस्जिदों में बांटे गए डस्टबिन बैग
Nagpur में भाईचारे और सफाई का दिया गया पैगाम
Nagpur: बकरी ईद के पाक मौके पर Nagpur शहर में अमन, भाईचारा और सफाई का पैगाम देने के लिए पुलिस प्रशासन और नगर निगम की तरफ से एक खास पहल की गई। पुलिस कमिश्नर Ravinder Singal की मौजूदगी में आयोजित अहम बैठक में शहरभर की मस्जिद कमेटियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान Nagpur प्रभाग 8 के नगरसेवक Wasim Khan ने एक अहम सुझाव रखते हुए कहा कि बकरी ईद के दौरान मस्जिदों और मदरसों में डस्टबिन बैग बांटे जाएं ताकि कुर्बानी के बाद निकलने वाले वेस्ट मटेरियल को सही तरीके से डिस्पोज किया जा सके।
Wasim Khan के इस सुझाव को CP Ravinder Singal ने काफी सराहा और इसे समाज के लिए एक मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि त्योहार सिर्फ खुशी मनाने का जरिया नहीं होते, बल्कि समाज में मोहब्बत, जिम्मेदारी और इंसानियत का पैगाम देने का भी मौका होते हैं।
CP Ravinder Singal ने मीटिंग में मौजूद सभी लोगों से कहा कि बकरी ईद को आपसी भाईचारे और तहज़ीब के साथ मनाया जाए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि “हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वो अपने शहर को साफ-सुथरा रखे और किसी भी तरह की गंदगी या अव्यवस्था पैदा न होने दे।”
“पूरे देश में पहुंचे यह पहल” — CP Ravinder Singal
बैठक के दौरान CP Ravinder Singal ने यह भी कहा कि मस्जिदों के जरिए डस्टबिन बैग वितरण की यह मुहिम सिर्फ नागपुर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पूरे भारत में इस तरह की पहल शुरू होनी चाहिए। उनका कहना था कि अगर लोग जिम्मेदारी और सफाई के साथ त्योहार मनाएंगे तो इससे समाज में एक अच्छा और सकारात्मक संदेश जाएगा।

उन्होंने कहा कि अक्सर त्योहारों के बाद सफाई को लेकर शिकायतें सामने आती हैं, लेकिन अगर पहले से तैयारी कर ली जाए तो शहर को साफ रखना आसान हो सकता है। इसी सोच के साथ प्रशासन ने मस्जिद कमेटियों को डस्टबिन बैग उपलब्ध करवाने का फैसला लिया।
मस्जिद कमेटियों को बांटे गए डस्टबिन बैग
बैठक खत्म होने के बाद पुलिस प्रशासन और नागपुर महानगरपालिका (NMC) के संयुक्त सहयोग से कई मस्जिद कमेटियों को डस्टबिन बैग वितरित किए गए। अधिकारियों ने मस्जिदों के जिम्मेदार लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने इलाकों में लोगों को सफाई और जिम्मेदारी का संदेश दें।
इस दौरान नगरसेवक वसीम खान ने भी लोगों से खास अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी के बाद निकलने वाली बकरों की खाल, वेस्ट मटेरियल और अन्य अवशेषों को खुले में बिल्कुल न फेंका जाए। उन्होंने कहा कि सभी लोग डस्टबिन बैग का इस्तेमाल करें और कचरे को सिर्फ NMC की गाड़ियों में ही डालें ताकि शहर में गंदगी न फैले।
उन्होंने कहा कि “हम सबकी कोशिश यही है कि बकरी ईद पूरी तहज़ीब और सफाई के साथ मनाई जाए। किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत न हों और शहर में भाईचारे का माहौल कायम रहे।”
अधिकारियों की बड़ी मौजूदगी रही
इस अहम बैठक में शहर के कई बड़े पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। मीटिंग में जॉइंट CP Reddy, जॉइंट CP Dabhade, DCP ज़ोन 3 Rahul Madne समेत सभी DCP, ACP और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
अधिकारियों ने मस्जिद कमेटियों और स्थानीय नागरिकों से लगातार संवाद बनाए रखने की बात कही ताकि त्योहार के दौरान किसी तरह की परेशानी या गलतफहमी पैदा न हो।
लोगों ने की पहल की तारीफ
प्रशासन की इस पहल को लेकर मस्जिद कमेटियों और शहर के नागरिकों ने भी खुशी जाहिर की। लोगों का कहना है कि इस तरह की मुहिम से ना सिर्फ शहर साफ रहेगा बल्कि समाज में एक अच्छा संदेश भी जाएगा।
कई सामाजिक संगठनों ने भी इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों को जिम्मेदारी और सफाई के साथ मनाना वक्त की जरूरत है। लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी प्रशासन इसी तरह जनता के साथ मिलकर सामाजिक जागरूकता की मुहिम चलाता रहेगा।
यह भी पढ़े –
Nagpur Construction Site Accident: बिजली का झटका लगने से 1 मजदूर ने गंवाई जान
Nagpur में मानसून से पहले Alert: NMC और Railway ने शुरू की नालों की सफाई






